फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सब स्टेशनों की गुल रही बिजली

Fri, 14 Aug 2015 11:03 PM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हंसारी पावर हाउस यार्ड में शुक्रवार की सुबह 132 केवी लाइन का जंफर उड़ने से चार स्टेशनों की बिजली चार घंटे से अधिक समय तक गुल रहीं, इससे संबंधित क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, शाम को हुई बारिश से कई क्षेत्रों में आए फाल्टों के कारण आपूर्ति में व्यवधान बना रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे हंसारी पावर हाउस में 132 केवी सर्किट लाइन का जंफर उड़ गया। इससे जेल चौराहा, रानी महल, प्रेमनगर व नंदनपुरा सब स्टेशन की बिजली गुल हो गई। जबकि इन सब स्टेशनों पर कुछ देर पहले ही सुबह चार बजे से छह बजे तक की कटौती खत्म हुई थी। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य शुरू किया। साढ़े दस बजे काम पूरा होने के बाद ही आपूर्ति को सामान्य बनाया जा सका। बिजली न आने से संबंधित क्षेत्रों की जलापूर्ति भी प्रभावित रही। इस फाल्ट के कारण छह दर्जन से अधिक क्षेत्र प्रभावित रहे। वहीं, जेल चौराहा सब स्टेशन से जुड़ा एमईएस फीडर लालकुर्ती के पास तारों से पेड़ की डाल टकराने के कारण पांच घंटे से अधिक समय तक बंद रहा।
इधर, शाम के समय हुई बारिश के कारण हंसारी पावर हाउस से सीपरी बाजार, सूती मिल व बाहर उन्नाव गेट पंचवटी सब स्टेशन तक आने वाली 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ गया। इस फाल्ट के कारण संबंधित क्षेत्रों की आपूर्ति चार घंटे से अधिक समय तक बाधित रही। इसके अलावा बारिश से मेडिकल कॉलेज, नंदनपुरा, गल्ला मंडी सब स्टेशनों से जुड़े क्षेत्रों में भी छोटे-छोटे कई फॉल्ट सामने आए, जिससे संबंधित क्षेत्र के लोगों को अघोषित कटौती का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें