फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: श्रद्धा और उल्लास से मनाई गुड़ी पड़वा

Wed, 10 Apr 2024 12:43 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। महानगर में नवसंवत्सर के पहले दिन महाराष्ट्रीय समाज द्वारा गुड़ी पड़वा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। सूर्योदय के पश्चात घरों के मुख्य द्वार पर गुड़ी बांधी गई और भगवान की पूजा कर प्रसाद अर्पण किया गया। ऐतिहासिक गणेश मंदिर में समाज के सदस्यों ने भगवा ब्रह्म ध्वज लगाया। इसे नीम, आम, अशोक के पत्तों, शक्कर से बनी माला व फूलों से सजाकर विधिवत पूजन किया गया। इस अवसर पर विश्वशांति की मंगल कामना की गई। मंदिर में सत्यनारायण भगवान की पूजा की गई। पूरनपोली, श्रीखंड का प्रसाद अर्पण किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष विनोद शावरीकर, सचिव राघव इंदापुरकर, मुख्य पुरोहित गजानन खानवलकर, सह पुरोहित उज्जवल देवधर, अविनाश अंवेकर, किशोर पोल, गोविंद जोशी, निशिकांत भागवत, मिलिंद देसाई, राहुल साठे मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें