फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाने के बाद जलाकर मार डाला था गार्ड को

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना प्रेमनगर स्थित बिजौली की एक ट्रांसफार्मर रिपयेरिंग फैक्ट्री में गार्ड की हत्या में पुलिस ने पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि गार्ड का गला दबाने के बाद पांचों ने उन्हें जलाकर मार डाला था। घटना के पीछे एक जमीन के एग्रीमेंट का विवाद बताया गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर के चमरौआ गांव निवासी सुंदरपाल सिंह (40) बिजौली स्थित विनायम ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग फैक्टरी में सुरक्षा गार्ड थे। शुक्रवार की रात वह फैक्टरी में ड्यूटी पर था, तभी संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने के चलते उसकी जलकर मौत हो गई थी। जहां घटना हुई है, वहां आसपास का कोई सामान नहीं जला केवल सुंदरपाल ही जलकर मरे मिले थे। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुंदरपाल की गले की हड्डी टूटी पाई गई है। पुलिस ने इस मामले में शक के आधार पर एक महिला व युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।
पूछताछ मेें पता चला है कि चमरौआ की एक जमीन पर एग्रीमेंट कराने को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसके चलते कई बार सुंदरपाल सिंह से विवाद हुआ था। शुक्रवार रात को वह ड्यूटी पर गया था। इसी बीच उसे मारने की योजना कर बल्लमपुर गांव निवासी अनिल राय, महेंद्र, देवीदास, क्रांति व बंटी फैक्टरी पहुंचे। यहां बातचीत के दौरान पुन: विवाद होने के बाद गला दबा दिया। इसके बाद हत्या को हादसा दिखाने के लिए आग के हवाले कर पांचों भाग निकले थेे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पुष्टि होने के बाद पुलिस की जांच की दिशा बदल गई थी। पुलिस ने मृतक सुंदरपाल की पत्नी कृष्णा की तहरीर पर पांचों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें