फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए स्टाक पर दिखेगा जीएसटी का असर

Sun, 02 Jul 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
gst, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी।
विज्ञापन

जीएसटी लागू होने के पहले दिन झांसी में अधिकतर दुकानों पर पुराना स्टाक होने के कारण रेट में कोई परिवर्तन नहीं दिखा। हालांकि, जीएसटी से संबंधित अब किसी तरह की छूट दुकानदारों द्वारा नहीं दी जा रही है। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में जीएसटी व्यवस्था को लेकर अधिकतर व्यापारी संतुष्ट दिखे। हालांकि, कुछ व्यापारी ने जीएसटी को जनता के लिए फायदेमंद और खुद के लिए नुकसानदायक बताया। जीएसटी से किसे नफा और किसे नुकसान होता है, यह स्पष्ट नए स्टॉक आने पर ही होगा। तब पता लगेगा कि किस वस्तु के दाम में कितना फर्क पड़ा।


जैसा बिल का रेट होगा, बेचेंगे
देश में एक जैसे रेट होने से ऑनलाइन खरीद का अंतर भी खत्म होगा। इसका सीधा फायदा ग्राहक को मिलेगा। नया माल आने पर जैसा बिल का रेट होगा, उसी अनुसार बिक्री होगी। - विशाल जैन, मोबाइल विक्रेता।
विज्ञापन


बढ़ जाएगा कागजी काम
पहले दिन ही मार्केट में ग्राहक ही कम आए। भविष्य में कागजी काम में काफी इजाफा हो जाएगा और रेट में भी प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। भले ही पांच प्रतिशत जीएसटी लगी हो। - संदीप सहानी, कपड़ा विक्रेता।

शाम तक नहीं हुई बिक्री
शनिवार को शाम तक कोई बिक्री नहीं हुई। दुकान पर पुराना स्टॉक रखा है। नया आएगा तब उपकरणों के घटे-बढ़े रेट पता चलेंगे। अभी ग्राहकों में जीएसटी को लेकर भ्रामक स्थिति है। - कमलेश, इलेक्ट्रानिक्स विक्रेता

ऑर्डर पर नहीं मिल रहा सामान
जीएसटी लागू होने के तीन-चार दिन पहले से ही मांग के अनुसार सामान नहीं मिल रहा है। कोल्ड ड्रिंक, कागज की प्लेट, केक के रंग आदि नहीं मिल रहे। इससे व्यापार पर असर पड़ा है। - सैय्यद वाहिद अली, बेकरी संचालक।
विज्ञापन


जीरा, काजू के होंगे रेट तय
दरों में अभी कोई अंतर नहीं आया है। हालांकि, कुछ सामान जैसे जीरा, काजू, बादाम पर कोई रेट तय नहीं होते थे, अब इनकी दरें निर्धारित होंगी। इसलिए ग्राहकों को फायदा होगा। - जयप्रकाश, जनरल स्टोर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें