फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नगर निगम में मुफ्त कर सकेंगे इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। इलेक्ट्रिक वाहन अब नगर निगम में मुफ्त में चार्ज किए जा सकेंगे। इसके लिए नगर निगम परिसर में ही चार्जिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। यहां वाहन स्वामी निशुल्क अपने वाहन चार्ज कर सकेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ाने पर जोर दे रही है। इनकी खरीद को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इनके इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने के लिए नगर निगम ने भी पहल की है। इलेक्ट्रिक वाहन स्वामी अपने वाहन नगर निगम में लाकर निशुल्क चार्ज करा सकेगा। इसके एवज में उसे कोई पंजीकरण नहीं कराना होगा। इसके लिए नगर निगम परिसर में स्मार्ट सिटी मिशन के जरिए चार्जिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। नगर आयुक्त पुलकित गर्ग के मुताबिक यहां अभी जीबीटी तकनीक पर आधारित वाहन ही चार्ज हो सकेंगे। सुबह दस से पांच बजे तक यह सुविधा आरंभ कराई जाएगी। नगर आयुक्त का कहना है कि छह जनवरी से इसे आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें