फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी ने सुझाव व शिकायत के लिए लगाए बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। किसी अपराध या अपराधी के बारे में सूचना, एफआईआर कराने में कोई शिकायत, अपनी किसी समस्या या सुझाव के लिए पुलिस अधीक्षक (रेलवे) आशीष तिवारी ने अपना मोबाइल नंबर 9454400339 जारी किया है। इस पर मेसेज या व्हाट्सएप के जरिये जानकारी दी जा सकती है। इस संबंध में जीआरपी अनुभाग के सभी स्टेशनों पर इस तरह की सूचना के पंद्रह- पंद्रह बोर्ड प्लेटफार्मों और थाने में लगाए गए हैं।
विज्ञापन

उनके निर्देश पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी अधीनस्थ अधिकारी और कर्मचारियों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किया गया। मेस में कर्मचारियों को पौष्टिक भोजन के साथ काढ़ा, फल व सलाद दिया जा रहा है। साथ ही, मुख्य द्वार से रेलवे स्टेशन को दो भागों में बांटकर बीट सिपाहियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीट सिपाही की जिम्मेदारी है कि अपने भाग के प्लेटफार्म पर स्थित विभागों के नाम व अन्य गतिविधियों पर बराबर नजर रखेगा। उनके कंप्यूटर में फीड कराएगा, ताकि किसी भी विषम परिस्थिति में जानकारी जुटाने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें