संवाद न्यूज एजेंसी
गरौठा। तहसील के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ग्राम सिमरधा में मंगलवार को राजकीय हाईस्कूल का एमएलसी रमा आरपी निरंजन व गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने भूमिपूजन किय।
विशिष्ट अतिथि डीआईओएस रति वर्मा व जिला पंचायत सदस्य मेवा- जंगबहादुर यादव रहे। इस दौरान एमएलसी ने कहा है कि यहां राजकीय हाईस्कूल की शुरूआत होने से ग्रामीण क्षेत्र के छात्र - छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिलेगी। गरौठा विधायक ने कहा है कि प्रदेश सरकार बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। बच्चों को हाईस्कूल की तक की शिक्षा अब गांव में ही मिलेगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन पाठक, सहकारी समिति अध्यक्ष सुरेश लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद नारायण गुप्ता, मयंक गुप्ता, पूर्व प्रधान सोनू लंबरदार, धर्मेंद्र सिंह बुंदेला, देवेंद्र सिंह गौतम, प्रधान गुढ़ा चंद्रभान सिंह परमार, प्रधान खड़ौरा मनोज यादव, प्रधान मोती कटरा राम सिंह यादव, प्रधान सिमरधा नरेंद्र राजपूत, वेद प्रकाश त्रिपाठी, शाहरुख खान, चंद्रशेखर राजपूत आदि मौजूद रहे। संचालन सूर्य प्रताप यादव ने किया। आभार ग्राम प्रधान नरेंद्र राजपूत एवं प्रहलाद राजपूत ने जताया।