फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दूल्हे के चाचा की संदिग्ध अवस्था में नदी में गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। बबीना के सुकुवां-ढुकुवां बांध के पास सोमवार देर रात बरात लेकर जा रहे दूल्हे के चाचा की संदिग्ध परिस्थितियों में नदी में गिर जाने से मौत हो गई। बरातियों का आरोप है कि कुछ युवकों ने उनको नदी में धक्का दे दिया जबकि पुलिस का कहना है कि पेशाब के लिए जाते समय पांव फिसलने के बाद नदी में गिरकर डूबने से मौत हुई। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोगों के भी बयान दर्ज करने में जुटी है।
दतिया के दुरसड़ा थाना के बसवाहा गांव निवासी कोमल दोहरे (57) के भतीजे की बरात सोमवार रात करीब 9 बजे बड़ागांव के बराठा गांव से ललितपुर के कंधारी कला गांव जाने के लिए निकली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11:30 बजे बस सुकुवां-ढुकुवां डैम के पास पहुंची। वहां गांव के चार युवक बाइक लेकर खड़े थे। बस चालक ने हॉर्न देकर पास मांगा, इस पर बाइक सवार युवक नाराज हो उठे। आरोपी युवकों ने बांध के पुल पर बस रोक ली।
विज्ञापन

विवाद के बीच कोमल भी नीचे उतर आए। आरोप है कि युवकों ने लात मारकर उनको नदी में फेंक दिया। बरात में मौजूद लोगों ने कोमल को बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। आरोपी युवक वहां से भाग निकले। बबीना थानाध्यक्ष विनय साहू पुलिस फोर्स के साथ जा पहुंचे।
बरातियों की निशानदेही पर पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई। थानाध्यक्ष विनय साहू ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। बस के खड़े होने पर कोमल पेशाब करने नीचे उतरा। पुल पर पांव फिसल जाने से वह नदी में जा गिरा। वहां करीब 15 फीट पानी है। कोमल ने शराब भी पी हुई थी। घटना स्थल पर पांव फिसलने के निशान मिले हैं। हालांकि, अभी अन्य पक्ष से भी पूछताछ की जा रही है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


इनसेट
कोमल की मौत से बरात में छाया मातम
कोमल की मौत से बरात में मातम छा गया। बरात भी समय पर नहीं पहुंच सकी। मुहूर्त के लिहाज से सिर्फ फेरे ही हो सके। कोमल की मौत की खबर जब घर पहुंची, तब घर की महिलाएं आंगन में जमा होकर बन्ना-बन्नी गीत पर नृत्य कर रही थीं। उसकी पत्नी रानी भी मौजूद थी। कोमल की मौत की खबर सुनते ही वह अचेत हो गई। परिवार में रोना-पिटना मचा है। उसके तीन बेटे रामपाल, रघुराज एवं मंगल हैं। वह तीनों भी उसके साथ बरात में मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें