फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने को मंथन

Wed, 15 May 2019 12:48 AM IST
देवेंद्र कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
sports metting, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने, स्टेडियम को सुविधाओं से लैस करने तथा उसे संवारने को लेकर खेलकूद प्रोत्साहन समिति की हुई बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा व कौशल का प्रदर्शन करने पर भी गहन चर्चा हुई, जिस पर समिति ने सहमति प्रदान की।  
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मौका प्रदान करने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ाने का सुझाव बैठक में प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने रखा। इस पर सभी ने सहमति प्रदान की। बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को लोकप्रिय खेल कबड्डी, कैरम, शतरंज, खो-खो, वालीबाल, कुश्ती सहित अन्य खेलों का जिला स्तर पर आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा खेल विभाग का खेल कैलेंडर बनाकर समय-समय पर राज्य व जिला स्तरीय खेल आयोजन का सुझाव रखा।
इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में कराने का प्रस्ताव रखा गया।

वहीं, मल्टीजिम में साज-सज्जा, एसी, दर्पण से लैस करने के साथ ही उसका दुरुपयोग रोकने पर चर्चा हुई। समिति ने निर्णय लिया कि मल्टीजिम के उपयोग के लिए पंजीकरण शुल्क व एकमुश्त शुल्क का प्रावधान होगा तथा गरीब वर्ग के उदीयमान खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए प्रायोजकों को जोड़कर उन्हें किट व आर्थिक मदद करने पर भी सहमति दी।
विज्ञापन


इसके अलावा स्टेडियम के सौंदर्यीकरण के लिए सुझाव मांगे गए। बैठक की अध्यक्षता सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे ने की। बैठक में एएसपी सिटी एसपी द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त शादाब आलम, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खंडकर, जिला एथलेटिक्स संघ सचिव अर्जुन सिंह, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी सुनीता तिवारी, नामित सदस्य संजीव सरावगी, कमल मल्होत्रा, नागेंद्र वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें