इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य चुनाव में कुल मतदाता 2,64,233 हैं। 23 अक्तूबर को मतदान होगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना संपन्न होगी।
इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के चुनाव में 10 जिलों के 2.64 लाख मतदाता वोट डालेंगे। प्रयागराज में सबसे ज्यादा और महोबा में सबसे कम वोटर हैं। निर्वाचन क्षेत्र में 354 मतदेय स्थल हैं।
विज्ञापन
स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट प्रकाशन दो दिसंबर 2025 को हुआ था। फिर छह जनवरी 2026 को अंतिम प्रकाशन किया गया। इसके बाद डुप्लीकेट नामों को हटाने, नाम आदि में त्रुटि होने पर संशोधन का काम चलता रहा। साथ ही अंतिम प्रकाशन के बाद छूटे मतदाताओं के मतदाता सूची में नाम भी जोड़े जाते रहे। निर्धारित समयसीमा में यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब फाइनल वोटर लिस्ट तैयार हो गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य चुनाव में कुल मतदाता 2,64,233 हैं। इनमें 1,84,166 पुरुष और 80,067 महिला मतदाता हैं। 299 मूल और 55 सहायक मतदाता स्थल हैं। 23 अक्तूबर को मतदान होगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना संपन्न होगी।