फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शादी से इन्कार कर हड़प लिए दस लाख रुपये और जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। शादी से कुछ दिन पहले कन्या पक्ष ने बिना किसी वजह के रिश्ता करने से इन्कार कर दिया। वर पक्ष का आरोप है कि शादी की तैयारी में उसके लाखों खर्च हो गए। गोदभराई में दस लाख रुपये और सोने के गहने चढ़ाए थे, जिसे वापस नहीं किया। वर पक्ष ने कन्या पक्ष के चार लोगों के खिलाफ बबीना में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
बबीना के पठकयाना निवासी शिवशंकर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने पुत्र की शादी टीकमगढ़ निवासी भारत भूषण की पुत्री से तय की थी। 18 जनवरी को बबीना में गोदभराई के दौरान सोने का हार, जंजीर, लॉकेट, पायल एवं लैपटॉप चढ़ाया। ऑनलाइन सात लाख एवं नकद तीन लाख रुपये दिए लेकिन, कन्या पक्ष ने 26 मई को रिश्ता करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकमगढ़ जाकर मालूम करने पर पता चला कि भारत भूषण पहले भी कई लोगों से ठगी कर चुका है। शिव शंकर ने उससे अपने दिए गहने एवं नकदी वापस मांगी तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सीओ सदर स्नेहा तिवारी के मुताबिक भारत भूषण, दीपेश, राजेश्वरी एवं देवदूत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें