फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा कमाने में पिछड़े सरकार के कमाऊ पूत

Thu, 14 Apr 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
revenue, jhansi hindi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। सरकारी विभागों द्वारा वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष वसूली में पिछड़ने से खफा मंडलायुक्त ने तीन विभागों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए, वहीं कई विभागों को चेतावनी भी दी है। राजस्व वसूली में पिछड़ने वाले वह विभाग हैं जो राजस्व वसूली के लिए मुख्य तौर पर जाने जाते हैं।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2015-16 के वार्षिक लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा न करने पर आबकारी, मंडी व कृषि विपणन विभाग को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा वाणिज्य कर, झांसी की नगर पालिकाओं, वन व स्टाम्प एवं निबंधन विभाग को कठोर चेतावनी दिए जाने की बात कही।

मंडल में आबकारी विभाग ने वार्षिक लक्ष्य 412.38 करोड़ के सापेक्ष 332.11 करोड़, वाणिज्य कर 730.92 करोड़ के सापेक्ष 640.70 करोड़, स्टांप एवं निबंधन विभाग 306.90 करोड़ के सापेक्ष 249.77 करोड़ ही वसूल सका। लौह खनन एवं खनिकर्म विभाग की वसूली संतोष जनक रही। बैठक में जिलाधिकारी झांसी अजय कुमार शुक्ला, ललितपुर डीएम रुपेश कुमार, जालौन डीएम संदीप कौर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें