फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉकों में बनी सरकार, अब काम का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉकों में बनी सरकार, अब विकास का इंतजार
विज्ञापन

सब हेड... कोरोना काल और आचार संहिता के चलते थमे रहे काम
- बजट का भी नहीं है कोई अभाव
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण और चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्य थमे हुए थे। लेकिन, अब क्षेत्र पंचायत के गठन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। ब्लॉकों को नए प्रमुख मिल गए हैं। इसके अलावा बजट की भी कोई कमी नहीं है। ऐसे में उम्मीद है कि थमा हुआ विकास का पहिया अब अपनी रफ्तार से गांवों की पगडंडियों पर दौड़ेगा।
जिले की 496 ग्राम सभाएं आठ ब्लॉकों में बंटी हुईं हैं। ग्रामीण क्षेत्रों का विकास कार्य कोरोना वायरस के संक्रमण की पहली लहर के दस्तक देने के साथ ही थम गया था। ग्रामीण इलाकों में सरकार ने अपना ध्यान स्थानीय और प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने पर लगा दिया था। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों को महामारी से सुरक्षित रखने के लिए ग्राम पंचायत से लेकर क्षेत्र पंचायतों तक की जिम्मेदारी तय कर दी गई थी। सभी महामारी से नियंत्रण में जुट गए थे। इससे विकास कार्य ठप पड़ गए थे। हालांकि, बीच में हालात सामान्य हुए थे, लेकिन ये ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाए और कोरोना की दूसरी लहर ने हमला बोल दिया। इसी बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। इससे विकास की रफ्तार एकदम ठप पड़ गई। क्षेत्र पंचायतें अपने हिस्से की धनराशि खर्च नहीं कर पाईं। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जिले के आठों ब्लाकों के पास दो करोड़ बासठ लाख रुपये की धनराशि है, जिसे विकास कार्यों पर खर्च किया जाना है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में कोरोना महामारी का प्रभाव भी कम हुआ है। साथ ही नई क्षेत्र पंचायतों के गठन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। सभी तरह से हालात एकदम अनुकूल हो चले हैं। ऐसे में थमे हुए विकास कार्यों के तेजी से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

जिला पंचायत का शपथ ग्रहण समारोह आज
झांसी। जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों को सोमवार को शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन दीनदयाल सभागार में सुबह 11 बजे होगा। यहां पहले अध्यक्ष की शपथ होगी और उसके बाद सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक होगी। बोर्ड बैठक का आयोजन जिला पंचायत के डॉ. राम मनोहर लोहिया सभागार में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें