फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महिला पालीटेक्निक : वेलकम, अंशिका, पायल ने खेलों में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। वीरांगना झलकारी बाई राजकीय महिला पालीटेक्निक में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। जैवलिन थ्रो, लांग जंप एवं 800 मीटर दौड में वेलकम यादव ने जीत हासिल की। हाई जंप में पायल मिश्रा ने, डिस्कस थ्रो एवं शॉटपुट में अंशिका यादव ने तथा सौ मीटर दौड में प्रतिमा पांडेय विजयी रही।

दो सौ मीटर दौड में पायल मिश्रा, 400 मीटर दौड में नेहा सिंह, टेबिल टेनिस में रागिनी, बैडमिंटन में हिमानी सिंह, समूह गायन में ज्योति, रीता, सोलो गायन में ज्योति ने पहला स्थान हासिल किया। समूह गायन में प्रतिमा पांडे, अनन्या तिवारी, रिया सिंह ने, वाद विवाद में पक्ष में तनु, विपक्ष में नेहा ने जीत हासिल की। समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य एलएस यादव रहे। इस अवसर पर अनुरोध, जगदीश प्रसाद तिवारी, रश्मि शुक्ला, विवेक कुमार, क्रीडाधिकारी शैलेश कुमार, वैभव आनंद, अर्चना त्यागी, अर्पिता शिवहरे, संतोष सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




साक्षी ने किया झांसी का नाम रोशन



झांसी। राष्ट्रीय युवा उत्सव 2025 में उत्तर प्रदेश के प्रतिभागीय दल को फ्लैग ऑफ - विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025 के लिए आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर दिल्ली रवाना किया। इसमें उत्तर प्रदेश में चयन प्रथम स्थान झांसी की साक्षी गुरनानी ने प्राप्त किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सम्मानित किया। इसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बच्चों ने सहभागिता की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें