फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गेहूं के सरकारी खरीद केंद्र खुले, 15 जून तक चलेगी खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। क्षेत्र में गेहूं के सरकारी खरीद केंद्र खुल गये हैं। कांटे, बाट व रजिस्टर तैयार हैं, लेकिन किसान नजर नहीं आ रहे है। जानकारी के अनुसार मऊरानीपुर नवीन गल्ला मंडी, चुरारा, रेवन, भटपुरा, अक्सेव, भण्डरा, खिसनी बुजुर्ग, रानीपुर, कुआगांव, लारौन, उल्दन में गेहूं खरीद केंद्र खुल गये हैं। पीसीएफ केंद्र प्रभारी यदुनाथ सिंह ने बताया कि 17 मार्च से कांटे, बाट रजिस्टर तैयार कर बोर्ड लगा दिया हैं, लेकिन अभी तक किसी भी किसान ने गेहूं बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है न ही ऑनलाइन पंजीकरण की कोई जानकारी है। एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होकर 15 जून तक चलेगी। गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्चिवंटल सरकार ने तय किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें