फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों का विलय कर बच्चों का भविष्य बर्बाद कर रही सरकार : अजेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिमरधा /गरौठा। सिमरधा मेला ग्राउंड में पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। हमीरपुर सांसद अजेंद्र सिंह लोधी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने लोगों से सीधे जनसंवाद करते हुए प्रदेश सरकार पर हमला बोला।
सांसद लोधी ने कहा कि प्रदेश में 28000 प्राथमिक विद्यालयों का विलय कर बच्चों का भविष्य बर्बाद किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांति और एकता वाले ग्रामों में दो लाख नए सरकारी शराब के ठेके खोले गए हैं। इससे युवाओं का भविष्य भी खराब हुआ है। लोधी ने सरकार को चंद पूंजीपतियों के सहारे सत्ता में बैठे किसानों, मजदूरों और दलितों का सबसे बड़ा विरोधी बताया।
विज्ञापन

चौपाल की अध्यक्षता करते हुए जालौन गरौठा सांसद प्रतिनिधि राजीव अहिरवार ने कहा कि हिन्दू मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद के नाम पर फूट डालकर राज करने वालों का 2027 में सफाया हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि एरच बहुउद्देशीय बांध परियोजना को जांच के नाम पर लटकाया गया है, जिससे हजारों किसानों का नुकसान हुआ। राजकीय इंटर कॉलेज ख़ड़ौरा में शिक्षकों की तैनाती न होने से छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ हुआ। चौपाल को सपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र भोजला, राधेलाल बौद्ध, हेमंत अहिरवार, मुकेश कुठौंदा और राजकुमार राजपूत ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व प्रधान सुरेश लोधी, मदन राजपूत, कमलेश बापू, श्रीराम राजपूत, वहीद खान, शंकर राजपूत, आशीष लोधी, महेंद्र राजपूत, रजनीश राजपूत, सुरजन राजपूत, महेंद्र पाल, बालकदास राजपूत आदि मौजूद रहे। संचालन सुरेश तिवारी, शाहरुख सिमरधा ने किया। आभार आयोजक कंचन राजपूत ने जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें