समाज कल्याण विभाग में काम करते कर्मचारी।
- फोटो : AMAR UJALA
26 दिन के लॉक डाउन के बाद सोमवार को रियायत मिलने के बाद जिले में सरकारी दफ्तर खुल गए। इस दौरान अधिकारी कर्मचारियों ने कार्यालय पहुंचकर विभागीय योजनाओं का कार्य शुरू कर दिया। दरअसल, 25 मार्च से कोरोना संक्रमण के चलते लॉक डाउन होने के बाद सारे सरकारी विभाग बन्द कर दिए गए थे। जिले में कोरोना का एक भी केस न मिलने के चलते 20 अप्रैल से रियायत देने का एलान किया गया था। सोमवार को सुबह सरकारी दफ्तरों के ताले खुल गए। अधिकारी कर्मचारियों ने कार्यालय पहुंचकर काम शुरू कर दिया। हालांकि लॉक डाउन के चलते जनता दर्शन और सम्पूर्ण समाधान दिवस पर रोक है। कार्यालय खुलने के बाद सरकारी योजनाएं और निर्माण कार्य रफ्तार पकड़ेंगे।
विकास भवन में पहुंचे कर्मचारी।
- फोटो : AMAR UJALA
विकास भवन में पहुंचे कर्मचारी।