फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल गई स्मार्ट पैथोलॉजी की जमीन, रियायत दरों पर लोग करा सकेंगे जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। स्मार्ट सिटी मिशन के जरिए महानगरवासियों को सस्ती पैथोलॉजी सहूलियत मिलने का रास्ता साफ हो गया है। पैथोलॉजी सेंटर के लिए नगर निगम ने मेडिकल कालेज के पास खाली जमीन उपलब्ध कराने का फैसला किया है। मंगलवार तक यह जमीन कार्यदायी एजेंसी के हवाले कर दी जाएगी। यहां अत्याधुनिक पैथोलॉजी परीक्षण सेंटर बनाया जाएगा। इसकी मदद से महानगरवासियों को बेहद किफायती दरों में तमाम मेडिकल जांच कराने की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

सूबे में आगरा के बाद झांसी दूसरा नगर निगम है जहां सस्ती पैथोलाजी उपलब्ध कराने का प्रोजेक्ट शुरू हुआ है। निगम अफसरों के मुताबिक इसके लिए मेडिकल कालेज के पास करीब 10 हजार स्क्वायर फीट जमीन उपलब्ध कराई जा रही है। यहां कमांड सेंटर बनेगा। महानगर के चार विभिन्न इलाकों में नमूने एकत्रित करने के लिए कलेक्शन प्वांइट बनेंगे। कलेक्शन एकत्रित होने के बाद यहां उनका परीक्षण किया जाएगा। निगम अफसरों के मुताबिक इनकी मदद से सत्तर से अधिक जांच कराने की सहूलियत मिलेगी। इनमेें पैथोलॉजी, सीबीसी, एलएफटी, केएफटी, थाइरॉयड, हीमोग्लोबिन, शुगर समेत अन्य जांच शामिल हैं। सीटी स्कैन समेत अन्य महंगी जांच भी बेहद रियायती दरों में कराई जा सकेंगी। यहां नेत्र परीक्षण, फिजियोथेरेपी एवं दंत चिकित्सा से जुड़ी सहूलियतेें भी किफायती उपलब्ध कराई जाएंगी। निगम अफसरों का कहना है कि इस काम को जल्द पूरा कराने की योजना है।
इन दरों पर मिलेगी जांच की सुविधा
हीमोग्लोबिन- 18 रुपये
एक्स रे- 60 रुपये
सीटी स्कैन- 900 रुपये
अल्ट्रा साउंड- 323 रुपये
यूरिन टेस्ट- 35 रुपये
ईसीजी- 50 रुपये
रूट कैनाल- 550 रुपये
बॉडी स्केनिंग- 1500 रुपये
मेडिकल कालेज के सामने की जमीन चिन्हित कर ली गई है। यहां कमांड सेंटर बनाया जाएगा। जमीन चिन्हित होने के बाद अब प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। शादाब असलम, अपर सीईओ, स्मार्ट सिटी मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें