फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: यार्ड में आए बिना ही आगे गुजरेंगी मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। झांसी स्टेशन में बनी तीसरी लाइन की बदौलत अब बगैर यार्ड में ठहराव के ही मालगाड़ियों को सीधे आगे निकाला जा सकेगा। इससे मुख्य लाइन प्रभावित नहीं होगी। इसकी मदद से गाड़ियों का तेज रफ्तार से हो सकेगा। रेल अफसरों के मुताबिक इसकी मदद से सवारी गाड़ियों की लेटलतीफी कम की जा सकेगी। झांसी रेल मंडल में बीना से धौलपुर के बीच 316 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन बिछ रही है। कई सेक्शन में यह काम पूरा हो चुका। पिछले माह ही दतिया-डबरा के बीच 30 किलोमीटर लंबे सेक्शन में यह काम पूरा हुआ। अब सिर्फ 40 किलोमीटर सेक्शन में काम बचा है। तीसरी लाइन से झांसी यार्ड को भी जोड़ा गया। यहां इलेक्ट्रॉनिक इंटरलाकिंग भी कराई गई। इससे करीब 150 किलोमीटर लंबे सेक्शन में गाड़ियों का निर्बाध संचालन हो सकेगा।
विज्ञापन

अभी तीसरी लाइन न होने से गाड़ियों को यार्ड में लेना पड़ता था। तीसरी लाइन से जुड़ जाने से इन गाड़ियों को यार्ड में लाए बिना सीधे आगे निकाला जा सकेगा। रेल अफसरों का कहना है इससे डाउन गाड़ियों का संचालन भी प्रभावित नहीं होगा। झांसी यार्ड के रास्ते के लिए इंतजार कर रही मालगाड़ियों की संख्या कम होगी। माल यातायात तीसरी लाइन के माध्यम से सुचारू हो सकेगा। इसी तरह नई दिल्ली छोर से शांटिग का काम भी मुख्य लाइन को प्रभावित किए बिना किया जा सकेगा। यात्री गाड़ियों को भी सुविधा होगी। बता दें, तीसरी लाइन बिछाने का काम करीब 4869 करोड़ रुपये से कराया जा रहा है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक तीसरी रेल लाइन के अधिकांश सेक्शन में काम पूरा हो चुका है। कुछ सेक्शन में भी जल्द काम पूरा कर लिया जाएगा। झांसी यार्ड में तीसरी लाइन का काम पूरा गया। इसका संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें