फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में लगी आग, मदद को आए लोग उठा ले गए जेवरात व रुपये

विज्ञापन
पिछोर में महेश पटेल के मकान में आग से जली अलमारी व सामान।
विज्ञापन
झांसी। थाना नवाबाद क्षेत्र में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मकान में लगी आग बुझाने पहुंचे लोग मदद के नाम पर अलमारी में रखे जेवरात व रुपये उठाकर भाग निकले। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर लोगों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं।
विज्ञापन

थाना नवाबाद क्षेत्र के महाराणा प्रताप नगर निवासी महेश कुमार पटेल एक हॉस्पिटल में काम करते हैं। बुधवार को वह अपनी पत्नी जयंती के साथ बेटे को छोड़ने ग्वालियर गए थे। शाम को अचानक घर में आग लग गई। लपटें उठती देख बाहर लोग एकत्रित हो गए। आग बुझाने के लिए कुछ लोग मुख्य द्वार का ताला तोड़कर मकान में प्रवेश कर गए। कमरे में रखी अलमारी भी आग की चपेट में आ गई थी। लोगोें ने अलमारी की आग बुझाई।
इसी बीच कुछ लोग चुपचाप तरीके से आग बुझाने के दौरान अलमारी में रखे जेवरात व रुपये लेकर भाग निकले। आग लगने की जानकारी पाकर महेश ग्वालियर से सीधे घर पहुंचे। यहां कमरे में जाकर देखा तो अलमारी का सामान जल चुका था, जबकि जेवरात व रुपये गायब थे। खबर मिलते ही नवाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। कमरे में रखा अन्य सामान भी जलकर राख हो चुका था। पुलिस ने अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं। घटना को सुनकर लोग हरप्रभ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें