मुंबई- दिल्ली लाइन के ललितपुर जंक्शन से सटे स्टेशन दैलवारा से रोंडा होते हुए बिरारी तक लाइन बिछाई जाएगी। यह परियोजना 70 करोड़ की है। इसे मार्च 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे रेलवे लाइन का बाईपास तैयार हो जाएगा। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद मुख्य लाइन व्यस्त होने पर ट्रेनों का डायवर्जन होने में मदद मिलेगी। टीकमगढ़ से आने वाली ट्रेन को इंजन बदलने के लिए ललितपुर रेलवे स्टेशन भी नहीं आना होगा। इस लाइन के डलने से खजुराहो जाने वाले पर्यटकों के लिए रेल सफर और आसान हो जाएगा।
दिल्ली-मुंबई लाइन के ललितपुर जंक्शन से सटे स्टेशन दैलवारा से इस लाइन को बिरारी स्टेशन पर ज्वाइंट कर दिया जाएगा। रेलवे विभाग ने इसे दैलवारा- बिरारी कॉड परियोजना का नाम दिया है। इस परियोजना पर 70 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसे मार्च 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दिल्ली से टीकमगढ़ की ओर जाने वाली ट्रेन अब ललितपुर स्टेशन न आकर सीधे टीकमगढ़ होते हुए खजुराहो पहुंचेगी। रेल यातायात के ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए यह परियोजना काफी कारगर सिद्ध होगी।
इससे पहले जबलपुर-बीना लाइन को सीधे दिल्ली से जोड़ने के लिए मध्य प्रदेश के मालखेड़ी स्टेशन पर इसी प्रकार का हब बनाया गया था। यहां से बीना होकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन अब बीना न जाकर सीधे मालखेड़ी से ललितपुर- झांसी होते हुए दिल्ली की ओर जाती है। दैलवारा बिरारी कॉड लाइन का सर्वे हो चुका है। इसमें ग्राम सभाओं की जो जमीन योजना अंतर्गत रेलवे विभाग में आ रही है उसकी सूची प्रशासन को भेज दी गई है। इसके साथ- साथ निजी भूमि का ब्योरा भी जल्द प्रशासन को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस कॉड लाइन का एक फायदा यह भी होगा कि पूर्व में जो ट्रेन झांसी से टीकमगढ़ जाने के लिए आती हैं, वह पहले ललितपुर स्टेशन पर आती हैं और उनका यहां पर इंजन बदला जाता था। इससे स्टाफ व समय दोनों की ही बर्बादी होती है, लेकिन इस परियोजना के पूरा हो जाने के बाद इसकी बचत होगी।
करीब पांच से आठ किलोमीटर की है कॉड योजना
झांसी से ललितपुर स्टेशन आने से पूर्व दैलवारा रेलवे स्टेशन है। इस स्टेशन से एक रेलवे लाइन ग्राम सिवनी, रोंडा होते हुए ग्राम बिरारी तक बिछाई जाएगी, जिसकी लंबाई करीब 5-8 किलोमीटर तक है। ग्राम बिरारी रेलवे स्टेशन ललितपुर से टीकमगढ़- खजुराहो रेलवे लाइन पर मौजूद है। रेलवे स्टेशन से बिरारी स्टेशन की दूरी करीब दस किलोमीटर के करीब है।
दैलवारा-बिरारी कॉड परियोजना का लगभग 70 करोड़ का बजट रेलवे विभाग ने स्वीकृत किया है। यह योजना मार्च 2024 तक पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सर्वे का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही यह लाइन निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। -मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी