फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएसई: क्राइस्ट दि किंग के ऋषि जैन, सेंट फ्रांसिस की कृतिका पटेल रहीं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आईसीएसई ने दसवीं का परिणाम रविवार शाम पांच बजे घोषित कर दिया। रिजल्ट में शहर के मेधावियों की धाक रही। सिटी टॉपरों में क्राइस्ट दि किंग के छात्र ऋषि जैन पहले, सेंट फ्रांसिस की कृतिका पटेल दूसरे और सेंट फ्रांसिस की भाव्या सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा कई स्कू लों के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

आईसीएसई (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) में झांसी के 15 केंद्रों पर हुई परीक्षा में लगभग साढे़ तीन हजार विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। कोरोना के चलते इस सत्र में परीक्षा दो सेमेस्टर में आयोजित हुई थी। जिसमें टर्म वन, टर्म टू और आंतरिक अंकों को मिलाकर परीक्षा का परिणाम बनाया गया। टर्म वन की परीक्षा पूरी तरह बहुविकल्पीय रही थी, जबकि टर्म टू लिखित परीक्षा आयोजित हुई थी।
दसवीं के परीक्षा परिणाम में जिले में क्राइस्ट द किंग कॉलेज के ऋषि जैन ने 98.2 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप कर लिया है। वहीं भाव्या जैन ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। सेंट फ्रांसिस की भाव्या सिंह ने 97.8 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वहीं रानी लक्ष्मी बाई पब्लिक स्कूल से हर्षित वैद्य ने 97.5 अंक हासिल किए।
विज्ञापन

क्राइस्ट द किंग कॉलेज के मोहम्मद हिफजान ने, सेंट फ्रांसिस कॉलेज की साक्षी रावत ने, सेंट फ्रांसिस कॉलेज की सृष्टि स्वर्णकार ने और कैथेड्रिल कॉलेज की आकांक्षा श्रीवास्तव ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर सिटी टॉप-10 में स्थान प्राप्त किया। जबकि ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल के आदर्श वर्मा, सेंट फ्रांसिस की पूजा साहू और रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल की यशस्वी साहू ने 97.2 के साथ स्थान पाने में सफल रहे। ब्लू बेल्स के तनिष्क गुप्ता ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इसी स्कूल के सौरभ बंसल ने 96.4 प्रतिशत अंक पाए हैं। क्राइस्ट दि किंग कॉलेज के कार्तिकेय पांडेय और सेंट फ्रांसिस कॉलेज की वंशिका पटेल ने 96.8 प्रतिशत अंक पाए हैं।
आईसीएसई जिला समन्वयक नितिन विलियम्स ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थी इसी तरह से लगन और मेहनत करते रहें, तो निश्चित ही अपने लक्ष्य को हासिल कर लेंगे।
टॉप -10 में लड़कियाें का बोलबाला, सेंट फ्रांसिस का दबदबा
झांसी। आईसीएसई के दसवीं के रिजल्ट में जिले में टॉप-10 की सूची में लड़कियाें का बोलबाला रहा। जिसमें सेंट फ्रांसिस कॉलेज की कार्तिका पटेल, भाव्या सिंह, साक्षी रावत, सृष्टि स्वर्णकार, आकांक्षा श्रीवास्तव, यशस्वी भट्ट, अनन्या साहू, वंशिका पटेल, तनिष्का गुप्ता और पूजा साहू शामिल है। जिले में आईसीएसई के कुल 15 स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। जिसमें क्राइस्ट दि किंग कॉलेज सिर्फ छात्राें का, सेंट फ्रांसिस कॉलेज सिर्फ छात्राआें का और अन्य सभी सह शिक्षा के स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। वहीं अन्य सहशिक्षा के स्कूलाें में भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से अधिक सराहनीय रहा है। वहीं जिले की टॉप-10 की सूची में 10 लड़कियां शामिल हैं। संवाद
सेंट फ्रांसिस कॉलेज की 5 छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले की टॉप-10 की सूची में अपना स्थान दर्ज करा लिया है। वहीं स्कूल का परिणाम शत् प्रतिशत रहा। खास बात यह है कि जिले में सेंट फ्रांसिस स्कूल सिर्फ छात्राओं का एक मात्र स्कूल संचालित किया जा रहा है। जिसकी छात्राओं ने अपने परिणाम के साथ स्कूल का नाम रोशन किया है। वहीं स्कूल प्रशासन ने बताया कि स्कूल का दसवीं का रिजल्ट शत् प्रतिशत रहा है। इससे पहले भी स्कूल हर साल शत् प्रतिशत परिणाम देता आया है। अपने अनुशासन और परिणाम को लेकर सेंट फ्रांसिस हमेशा से ही अभिभावकों के लिए लड़कियों की पहली पसंद रहा है। स्कूल के पढ़कर निकली छात्राएं देश-विदेश में भी स्कूल का नाम रोशन कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन

टॉप-10
1-ऋषि जैन 98.2 (क्राइस्ट दि किंग कॉलेज)
2-कार्तिका पटेल 98.00 (सेंट फ्रांसिस कॉलेज)
3-भाव्या सिंह 97.8 (सेंट फ्रांसिस कॉलेज)
4-हर्षित वैद्य 97.5 (रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल)
5-मोहम्मद हिफजान 97.4 (क्राइस्ट दि किंग कॉलेज)
5-साक्षी रावत 97.4 (सेंट फ्रांसिस कॉलेज)
5-अस्मित आनंद 97.4 (ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल)
5-सृष्टि स्वर्णकार 97.4 (सेंट फ्रांसिस कॉलेज)
5-आकांक्षा श्रीवास्तव 97.4 (कैथेड्रिल कॉलेज)
6-आदर्श वर्मा 97.2(ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल)
6-पूजा साहू 97.2 (सेंट फ्रांसिस कॉलेज)
6-यशस्वी भट्ट 97.2 (रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल)
7-तनिष्क गुप्ता 97.00 (ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल)
8-कार्तिकेय पांडेय 96.8 (क्राइस्ट दि किंग कॉलेज)
8-वंशिका पटेल 96.8 (सेंट फ्रांसिस कॉलेज)
9-अनन्या साहू 96.7 (रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल)
10-सौरभ बंसल 96.4 (ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें