फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: परिचालक के 25 पदों पर सीधी भर्ती, 10 दिसंबर को यहां लगने जा रहा रोजगार मेला

Wed, 03 Dec 2025 01:53 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

महिलाओं को रोडवेज ने सुनहरा मौका दिया है। 10 दिसंबर को कार्यालय में लगने वाले रोजगार मेले में 25 महिला परिचालकों की भर्ती की जाएगी। निगम ने इसके लिए आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
महिला परिचालकों की भर्ती
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिलाओं को रोडवेज ने सुनहरा मौका दिया है। 10 दिसंबर को कार्यालय में लगने वाले रोजगार मेले में 25 महिला परिचालकों की भर्ती की जाएगी। निगम ने इसके लिए आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन


झांसी में चालकों व परिचालकों की कमी है। इससे बसों का संचालन ठीक से नहीं हो पाता। इस कमी को दूर करने के लिए विभाग लगातार भर्ती प्रक्रिया अपना रहा है। महिलाओं को इसमें वरीयता दी जा रही है। अब फिर महिला परिचालकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक महिला को 10 दिसंबर को महेंद्रपुरी कॉलोनी ग्वालियर रोड स्थित परिवहन निगम के कार्यालय में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र के साथ मौजूद रहना होगा। यहां साक्षात्कार होगा।

यह कर सकेंगी आवेदन
रोडवेज बस में महिला कंडक्टर बनने के लिए महिला को 12वीं कक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर का ज्ञान और मान्यता प्राप्त संस्थान से ट्रिपल सी का प्रमाणपत्र होना चाहिए। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


यह दिया जाएगा भुगतान
परिवहन निगम में महिला कंडक्टर के पद पर चयनित होने पर 2.02 रुपये प्रति किमी. की दर से भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा प्रतिमाह 22 दिन ड्यूटी करते हुए 5 हजार किमी. चलने पर प्रथम छमाही में 1500, द्वितीय छमाही में 3,000 यानी कि वित्तीय वर्ष में कुल 4500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं, पीएफ, रात्रि भत्ता अलग से दिए जाने के साथ 7.5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी दिया जाएगा।

महिला परिचालकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक महिलाएं 10 दिसंबर को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र के साथ कार्यालय में पहुंचे। उनका साक्षात्कार होगा तथा मेरिट सूची के आधार पर उनका चयन किया जाएगा। संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें