फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में सफर कर रहे व्यापारी के पास मिला 50 लाख का सोना और नकदी, पुलिस ने दबोचा

Thu, 09 Jan 2020 09:44 PM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एसी कोच में अपने साथी के साथ सफर कर रहे सराफा व्यापारी के पास से जीआरपी ने एक किलो सोना, दो लाख रुपये नकद और 169 ग्राम सोने के जेवरात बरामद किया है। कुल कीमत 50 लाख रुपये बताई गई है।

विज्ञापन


व्यापारी सोना व नकदी के संबंध में कोई प्रपत्र नहीं दिखा सका। इस पर बरामद माल को वाणिज्य कर अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया। जीआरपी ने व्यापारी व उसके साथी को छोड़ दिया है। 

बुधवार की रात बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर कटरा बाजार निवासी सराफा कारोबारी राममोहन गुप्ता के पुत्र कृष्ण मोहन गुप्ता अपने साथी मोहित गुप्ता के साथ यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के ए वन कोच की बर्थ नंबर एक व तीन पर बांदा से निजामुद्दीन के लिए सफर कर रहे थे। इस बीच जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि यह यात्री बिना प्रपत्रों के सोना व नकदी ले जा रहा है। 
विज्ञापन


सूचना पर वह ट्रेन के झांसी स्टेशन पर बुधवार रात करीब सवा ग्यारह बजे आने से पहले एसएसआई अनुराग अवस्थी, एसआई अनिल कुमार राणा, क्यूआरटी प्रभारी शशिभूषण व अन्य स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए।

ट्रेन के आने पर दोनों को कोच से उतारकर थाने लाया गया। यहां उनके सामान की जांच में आधा- आधा किलो सोने के दो बिस्किट, दो लाख रुपये नकद व 169 ग्राम सोने के जेवरात बरामद हुए। व्यापारी सोने व नकदी से संबंधी कोई प्रपत्र नहीं दिखा सका। 

इस बात की जानकारी जीआरपी ने वाणिज्य कर विभाग को दी। इस पर सहायक कमिश्नर (विशेष अनुसंधान शाखा) संतोष तिवारी, सहायक कमिश्नर अजय कुमार सोनकर, वाणिज्य कर अधिकारी जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। जीआरपी ने बरामद माल को वाणिज्य कर के सुपुर्द कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें