फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेवाती पुरा में काली महोत्सव पर होंगे विविध कार्यक्रम

Thu, 15 Oct 2015 01:08 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जय महाकाली मेवातीपुरा खटीक समाज उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित काली महोत्सव में विविध धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।  पत्रकारों से बातचीत में समिति के शंकर लाल व राजकुमार ने बताया कि 13 अक्तूबर से प्रारंभ महोत्सव के दौरान भजन कीर्तन, 16 को भगवती जागरण, 17 को महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन, 19 को महाआरती व छप्पन भोग, 20 को सायं छह बजे से विशाल भंडारा, 21 को रात्रि 10 बजे हवन व पूर्णाहुति एवं 22 अक्तूबर को बकरा के साठ विसर्जन, महाप्रसाद वितरण एवं काली माता की प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा अपराह्न 3:35 बजे से प्रारंभ होगी। इस अवसर पर राजेंद्र डांडा, लक्ष्मी नारायण, पत्तू बिलवारे, डब्बू मुखिया, हरीराम जांगडे, श्याम छत्रसाल, नंदराम बगवार, बालो तौमर, पप्पू ढाढ़ी, हरी तमर, श्री महोनो, जसवंत छत्रसाल, हरदास आदि मौजूद रहे। अंत में आभार जगमोहन राय ने जताया।
विज्ञापन


 
नगर में निकाली पोशाक अर्पण शोभायात्रा
झांसी। मां राज राजेश्वरी दुर्गा उत्सव समिति गहोई धर्मशाला द्वारा पंचकुइयां माता को पोशाक अर्पण के लिए शोभायात्रा निकाली गई। 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र सजे धजे हाथी, ऊंट, अश्व एवं देवियों के स्वरूप बनी बालिकाएं थीं। शोभायात्रा में शामिल  महिला व पुरुष श्रद्धालुओं का सराफा बाजार, मानिक चौक, सिंधी तिराहा आदि विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों ने स्वागत किया । इस अवसर पर नगर विधायक रवि शर्मा, ओम प्रकाश सोनी, राजेंद्र चौंडेले, राजीव पांडे, आनंद अग्रवाल, अखिलेश पांडे, नीटू पांडे, संजू ढिलवारी, सीमा अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, नीलम, साधना पांडे, मनोरमा मकड़ारिया, अंजली अग्रवाल, गूंजन झा, सपना सोनी आदि मौजूद रहीं।
उधर महानगर बड़ा मठ चाचर समिति स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप महोबिया, दिलीप सोनी, मनोज वर्मा आदि ने, अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान के जिलाध्यक्ष दीपक औजार वाले के नेतृत्व में राजेंद्र सोनी बांदा वाले, मनोज सोनी, प्रदीप सोनी, अंकुर सोनी, मुकेश सोनी आदि ने गंधीगर के टपरा पर शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।  
विज्ञापन


चैतन्य देवियों की झांकियां लगाई गई
झांसी। प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा चैतन्य देवियों की झांकियां लगाई गईं। मिशन कंपाउंड में आयोजित झांकियों में नौ कन्याओं को देवी के स्वरूप में विराजमान किया गया। इस अवसर पर प्रतिभा बहन ने अपने प्रवचन में कहा कि शक्तियों के आशीर्वाद से व्यक्ति को मानसिक ऊर्जा प्राप्त होती है। नवरात्र का पर्व शरीर के भावों को शुद्ध करता है। उन्होंने कहा कि शक्ति बाह्य वस्तुओं या व्यक्ति से नहीं बल्कि आध्यात्मिकता से प्राप्त की जाती हैं। इस अवसर पर नीलू चौरसिया, अजय मदान, दीपू यादव, कालका प्रसाद चौरसिया, गुलशन सहगल, मंजू सिंह, सरोज शर्मा, दामोदर, नवीन साहू, नेहा परिहार, राहुल यादव, अंकुर वर्मा, रोशनी खान, शशि पाल, महेश कुमार , नेहा बुंदेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें