फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ‘सांसद को अयोध्या राजा बताने वालों की बुद्धि का ईश्वर ही मालिक’

विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- केंद्रीय मंत्री ने सपा अध्यक्ष पर किया पलटवार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा अयोध्या सांसद को वहां का राजा बताने पर जारी सियासत के बीच केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या के राजा दशरथ और राम हुए हैं। यदि उस श्रेणी में किसी सांसद को रखते हैं तो उनकी बुद्धि और विवेक का ईश्वर ही मालिक है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में कोई राजा नहीं होता है। सब सेवक होते हैं। जो भी राजा थे, वह देश आजाद होने के बाद 1947 में खत्म हो गए। अखिलेश अपने सांसद को राजा बता रहे हैं। इससे उनकी मानसिकता पता चलती है। नीट पर विपक्ष द्वारा संसद में हंगामे पर बोले कि जब राष्ट्रपति ने दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करके बात रख दी। अब किसी को कुछ बोलने की जरूरत नहीं है। मामले की जांच सीबीआई कर रही है। कई लोगों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें