फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लाह से मांगी दुआएं, देश में खुशियां आएं

Mon, 26 Jun 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
eid, jhansi news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झांसी।
विज्ञापन

अल्लाह की बारगाह में एक साथ झुके हजारों सिर और इबादत के लिए उठे हाथों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी। मुस्लिम धर्मावलंबी ईदगाह और मस्जिदों में नए कपड़े पहनकर पहुंचे और ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद यहां सभी धर्म के लोगों, नेताओं और अफसरों ने गले मिलकर उन्हें ईद की बधाई दी। सभी ने एक-दूसरे के घरों में जाकर सिवइंयों का आनंद लिया।
ईद को लेकर सुबह से ही मुस्लिम बहुल इलाकों में रौनक छायी हुई थी। चमकते-दमक ते परिधानों में लोगों ने अपने बच्चों क ो लेकर ईद की नमाज पढ़ने ईदगाह व मस्जिदों की ओर रुख किया। पठौरिया स्थित बड़ी ईदगाह में नमाज अदा कराते हुए मुफ्ती साबिर कासमी ने अपनी तकरीर में कहा कि हम अल्लाह के घर में हाजिर हुए है और जो भी दुआ करेंगे, वह कबूल होगी। रमजान में किए इबादत का हमें सिला मिलेगा। उन्होंने कहा कि ईद उसकी है, जो अल्लाह के बताए रास्ते पर चले। उन्होंने दुआ की अल्लाह हमारे गुनाहों को माफ करना और मुल्क में अमन-शांति कायम करे। हिंदुस्तान से अमन का पैगाम पूरी दुनिया में फैला दें, ताकि भाईचारा बढे़। नमाज उपरांत सभी एक दूसरे से गले मिले और ईद की बधाइयां दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान, एसएसपी जेके शुक्ला, नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, अजीत राय, रवीश त्रिपाठी, शील कोपरा, देवेंद्र यादव, अतुल किलपन आदि मौजूद रहे। इस दौरान मुस्लिमों ने गरीबों व मदरसों को जकात व फितरा दिया।

समय में हो सकता है परिवर्तन
भीषण गर्मी पड़ने पर भविष्य में ईद की नमाज के समय में परिवर्तन हो सकता है। ईदगाह में अपनी तकरीर दौरान मुफ्ती साबिर कासमी ने कहा कि आगामी वर्षों में भी इसी तरह से भीषण गर्मी व धूप पडे़गी। इसलिए अच्छा हो, ईद की नमाज सुबह 8:15 बजे की बजाय सुबह सात अथवा 7:30 बजे हो। इस पर कई लोगों ने सहमति व्यक्त की।  

पकवानों का स्वाद लिया
ईद की खुशियां लोगों ने जमकर बांटी। घरों में सिवईं और दूध फैनी से बने कई पकवानों से मेहमानों का स्वागत किया गया। परिवार के बडे़ सदस्यों ने बच्चों को ईदी दी। बच्चे भी ईद की खुशियों में सराबोर नजर आए।

बबीना में ईद पर दिखा आपसी सौहार्द
कस्बे में ईद उल फितर धूमधाम से मनाया गया। ईदगाह पर मुस्लिम लोगों ने क्षेत्र में सुख समृद्धि एवं अमर चैन की दुआएं मांगी। सभी धर्मों के लोगों ने ईदगाह पहुुंचकर ईद की बधाई दी और आपसी सौहार्द का परिचय दिया। कस्बे में ईदगाह पर सुबह नौ बजे जामा मस्जिद के पेश इमाम कारी इमरान ने नमाज अदा कराई। बबीना थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखी। इस दौरान भाजपा नेता दीपक सिंह, पूर्व विधायक कृष्णपाल राजपूत, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि राय, हरिदयाल सिंह, स्वामी शरण यादव, गोरखनाथ सिंह, पार्षद रवि भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो
गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद
 बस स्टैंड के पास स्थित जामा मस्जिद में सुबह नौ बजे ईद की नमाज पढ़ाई गई। नमाज के बाद सभी ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान चेयरमैन कालका प्रसाद कुशवाहा, थानाध्यक्ष केके पांडेय, मुराद अली, डा. सलीम खान, इब्राहीम, इस्माइल खान, बसीर खान, कदीर खान, अशोक निरंजन, कीर्तिवरण बसुविया, पार्षद मनोज सोनी आदि मौजूद रहे। निराला साहित्य संगम के पूर्व महामंत्री जे. आलम के निवास पर ईद मिलन समारोह का आयोजन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजीव रिछारिया की अध्यक्षता में किया गया, इसमें बृजमोहन तिवारी, मनोहरलाल, अम्बिका चरन झा, सुधीर तिवारी, डा. पवन बादल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें