फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए लगातार भ्रमण करें

विज्ञापन
lalitpur dm and sp - फोटो : amarujala
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था की शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक एसएस बघेल ने समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने होली पर्व के दौरान लोगों में सुरक्षा का माहौल बनाने के लिए पुलिस टीमों को लगातार क्षेत्रों को भ्रमण करने निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस उप महानिरीक्षक ने पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा करते हुए कहा कि होली पर्व के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में लोगों में सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा। सभी थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि सक्रिय अपराधियों पर नकेल कसने की रणनीति बनाएं। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिले में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर निगरानी रखें।
उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए पैरामिलिट्री फोर्स की मांग की गई है। संवेदनशील व अतिसंवेदशील मतदान केंद्रों पर पैरामिलिट्री फोर्स व सीआरपीएफ तैनात की जाएगी। ज्यादा गड़बड़ी वाले मतदान केंद्रों को पहले से ही अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की श्रेणी में रखा गया है और ऐसे मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। चुनाव में गड़बड़ी की आशंका के चलते गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट, हिस्ट्रीशीटर, अवैध शराब के अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग, अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कई थानों के थानाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें