झांसी। रविवार को उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने ट्रेन मेें सवार होकर झांसी से आगरा रेलखंड के बीच हेतमपुर तक गहन निरीक्षण किया। इसी बीच उन्होंने तीसरी रेल कार्य का काम देखने के साथ यातायात व्यवस्था को भी टटोला।
रविवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेस से निरीक्षण के लिए महाप्रबंधक राजीव चौैधरी झांसी पहुंचे। यहां स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक एके मिश्रा, अपर मंडल रेल प्रबंधक संजय सिंह से चर्चा की। इसके बाद स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं की जानकारी दी। इसके बाद वे दोपहर ट्रेन नंबर 12641 थिरुकुरल एक्सप्रेस से झांसी - हेतमपुर के विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी स्टेशनों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। रेलवे क्रासिंगों के साथ ही तीसरी रेल लाइन का कार्य भी देखा। इसी क्रम में प्वाइंट, ओेएचई की स्थित की जानकारी ली।
निरीक्षण दौरान अधिकारियों ने कई सुझाव दिए। जिसमें ट्रैक के किनारे से स्क्रैप हटाने का सुझाव दिया। साथ ही स्विच एक्सपैंशन ज्वाइंटों, प्वाइंटों, क्रॉॅसिगों एवं यार्डों के अनुरक्षण के स्तर को सुधारे जाने का सुझाव दिया। निरीक्षण में अन्य कई व्यवस्थाओं को देख निर्देश भी दिए।
जीएम की ट्रेन भी देर से आई
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी झांसी - आगरा रेलखंड का निरीक्षण करने समय से भले ही झांसी पहुंचे, लेकिन जिस ट्रेन से उनको झांसी निरीक्षण करना था। वह ट्रेन 33 मिनट की देरी से झांसी पहुंची। इसके बाद साहब का ट्रेन में आरए लगना था, इसके चलते पंद्रह मिनट अतिरिक्त ट्रेन खड़ी रही। यह बात सुनकर हैरत होती है, लेकिन जीएम के आने के बाद भी ट्रेन का लेट होना, इस बात का गवाह है कि ट्रेनों की लेटलतीफी सुधरने का नाम नहीं ले रही।