फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएम और जेई व कर्मी कार्यालय में मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
जल संस्‍थान कार्यालय का निरीक्षण करते मंडलायुक्त। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने बुधवार की सुबह 10.35 बजे जलसंस्थान के महाप्रबंधक कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय में न तो महाप्रबंधक और न कोई अवर अभियंता मौजूद था। ग्यारह तृतीय श्रेणी कर्मचारियों में एक व सात चतुर्थ श्रेणी अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताते हुए सभी से तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। प्रशासनिक कार्यालय में भी सभी अनुपस्थित मिले। इसके बाद उन्होंने वाटर ट्रीटमेंट व परिसर में खड़े खाली टैंकरों की हालत को देखा। यहां भी जेई अनुपस्थित थे। प्लांट की मुख्य सड़क भी खराब हालत में मिली। इस पर उन्होंने जीएम को व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें