फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी नहीं देने पर हत्या की धमकी

Wed, 10 Jun 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बाइक सवार बदमाशों ने कचहरी चौराहा पर ठेला लगाने वाले एक युवक को 10 हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर दो दिन में हत्या की धमकी दी है।
विज्ञापन


सदर बाजार थानांतर्गत चिक मोहल्ला निवासी मोहन लाल का पुत्र शिवम कचहरी चौराहा पर खानपान का ठेला लगाता है। शिवम के अनुसार मंगलवार की दोपहर में बाइक सवार दो लोग उसके ठेला पर आकर रुके। उन्होंने शिवम से रंगदारी के रूप में 10 हजार रुपये की मांग की। जब उसने रुपये देने से इनकार किया तो दोनों ने उसे गाली-गलौज कर धमकाना शुरू कर दिया। बदमाशों को हावी होता देख शिवम ने तेज आवाज में बात करना शुरू कर दिया। इस पर वह दोनों रुपये नहीं देने पर दो दिन के अंदर हत्या करने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन


शिवम ने जब पूरे मामले से परिजनों को अवगत कराया तो परिजन घबरा गए। परिजन शिवम को लेकर थाना नवाबाद पहुंचे और मामले की शिकायत की। वहीं, थानाध्यक्ष का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें