झांसी। दतिया रेलवे यार्ड में बृहस्पतिवार की सुबह गिट्टी साफ करने की मशीन के चार पहिये पटरी से उतर गए। करीब दो घंटे बाद मशीन को पटरी पर रखा जा सका। घटना के कारण यातायात बाधित नहीं हो सका। इस मामले की जांच की जा रही है।
बृहस्पतिवार की सुबह चिरुला व दतिया स्टेशन के बीच डाउन ट्रैक पर गिट्टी की सफाई कर उसे व्यवस्थित लगाने के लिए ब्लॉक लिया गया था, ताकि पटरियों के नीचे के हिस्से में मजबूती बनी रहे। रेलवे इस प्रक्रिया को अलग- अलग सेक्शनों में लगातार करता रहता है। सुबह 9.15 बजे दतिया स्टेशन के यार्ड में खड़ी चार मशीनों को काम करने के लिए मौके पर लाया जा रहा था। चारों मशीनें गिट्टी सफाई के दौरान अपना अलग- अलग काम करती हैं। शंटिंग के दौरान ब्लास्ट क्लीनिंग मशीन के चार पहिए पटरी से उतर गए। बाद में झांसी से ब्रेकडाउन के साथ कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। सवा ग्यारह बजे के करीब मशीन के पहियों को पटरी पर रख दिया गया।