फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा से अगवा कर लाई जा रही बालिका बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मथुरा से अगवा कर लाई जा रही एक बालिका झांसी में बरामद हुई। पुलिस को देखकर अपहरणकर्ता भाग निकले। पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी है। रक्सा पुलिस ने मथुरा पुलिस से संपर्क कर जानकारी जुटाई। सूचना पर मथुरा पुलिस व बालिका के परिजन झांसी के लिए रवाना हो चुके है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले मथुरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र से एक बालिका लापता हो गई थी। पुलिस अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई थी, लेकिन पता नहीं चल सका था। सोमवार व मंगलवार की रात पीआरवी नंबर 0372 के सौरभ दुबे व वेदप्रकाश सिजवाहा तिराहा के पास ड्यूटी पर थे। इसी बीच एक आपे में सवार दो युवक एक बालिका के साथ नजर आए। शक होने पर पुलिस ने पीछा किया। पुलिस को देखकर आपे सवार दोनों युवक भाग निकले। पुलिस ने बालिका से पूछताछ की। जहां बालिका ने बताया कि दोनों युवक उसे मथुरा से लेकर आए। शक होने पर बालिका को रक्सा थाने लाकर पूछताछ की गई। जहां मथुरा पुलिस से जानकारी लेने पर पता चला है कि उक्त बालिका मथुरा से अपहरण कर लाई है। जानकारी होने पर मथुरा पुलिस व बालिका के परिजन उसे लेने के लिए झांसी रवाना हो चुके हैं। देर रात पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें