फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ी सीखेंगी बॉक्सिंग के गुर

विज्ञापन
ध्यानचंद स्टेडियम में राज्य सीनियर महिला बॉक्सिंग विशेष प्रशिक्षण शिविर में बॉक्सिंग रिंग में ?
विज्ञापन
खिलाड़ी सीखेंगी बॉक्सिंग के गुर
विज्ञापन

झांसी। ध्यानचंद स्टेडियम में राज्य सीनियर महिला बॉक्सिंग विशेष प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। 15 दिवसीय शिविर के दौरान खिलाड़ियों को रिंग में बॉक्सिंग के गुर सिखाए जाएंगे।
केरल में दो से आठ दिसंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की 20 महिला बॉक्सर का चयन किया गया है। इसमें झांसी की मनीषा साहू, आराधना पटेल और इमरोज खान भी शामिल हैं। प्रतियोगिता में प्रदेश टीम की खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकें, इसके लिए ध्यानचंद स्टेडियम में 15 से 29 नवंबर तक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को इसका शुभारंभ हुआ। अब आगे के दिनों में खिलाड़ियों को प्रशिक्षक बॉक्सिंग की बारीकियां सिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभारंभ के अलावा दो व तीन नवंबर को हुई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी प्राइजमनी प्रतियोगिता बालक वर्ग के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान जिला बॉक्सिंग संघ का अध्यक्ष डॉ. रोहित पांडेय, अभिषेक रायकवार, दिनेश कुमार रजक, मो. इकराम, देवी प्रसाद दीक्षित, योगेश वर्मा, मो. हसरत, विकास बेन्दया, मो. शाहिद शान, अंकुर गंगेले, रिजीजू गुप्ता, प्रशिक्षक रिचा शर्मा, कृपाशंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें