फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: स्कूल में हिंदी में बात करने पर छात्राओं को डांटा, हंगामा

Fri, 16 Feb 2024 03:26 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। स्कूल में हिंदी में बात करने पर शिक्षिका द्वारा दो छात्राओं को डांटा गया तो हंगामा हो गया। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि उनका स्कूल अंग्रेजी माध्यम का है लिहाजा यही प्रयास होता है कि बच्चे अंग्रेजी में ही बातचीत करें। वहीं छात्राओं के अभिभावकों को कहना था कि बच्चों को समझा सकते थे लेकिन प्रेयर में सब के सामने माफी मंगवाना गलत था। वहीं हंगामा बढ़ने पर विद्यालय प्रशासन ने बातचीत के जरिए विवाद को शांत किया।
विज्ञापन

फिल्टर रोड स्थित बालाजी पब्लिक स्कूल में दो छात्राएं आपस में हिंदी में बात कर रही थीं। शिक्षक ने दोनों को हिंदी में बात करता देखा तो डांट लगाई। कहा कि आप लोगों को अंग्रेजी में बात करनी चाहिए। बुधवार को प्रार्थना सभा के दौरान भी यह मुद्दा उठा। दोनों छात्राओं से कहा गया कि आगे से वह आपस में अंग्रेजी में ही बात करें। यह बात छात्राओं ने अपने परिजनों को बताई तो वह स्कूल में पहुंच गए। छात्र संगठन के पदाधिकारी भी यहां आ गए और हंगामा करने लगे। बाद में विद्यालय के निदेशक और प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से बात की और मुद्दे को शांत किया। विद्यालय के डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा कि हमारा स्कूल अंग्रेजी मीडियम है। विद्यालय में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों की यही चाहत होती है कि उनके बच्चे अंग्रेजी में बात करना सीखें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें