फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शौचालय का काम रुकने के विरोध में पार्षद ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वार्ड 59 में शौचालय निर्माण का काम चल रहा है। बृहस्पतिवार को कुछ लोगों द्वारा शौचालय का काम रुकवा दिया गया। काम रुकवाने के विरोध में क्षेत्रीय पार्षद संजीव गुप्ता धरने पर बैठ गए। सूचना पर नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धीरेंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने ठेकेदार से कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दिलाई और निर्माण कार्य शुरू कराया। इसके बाद पार्षद ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन



तालाब पाटने का विरोध करने पर पार्षद को धमकाया
झांसी। भाजपा पार्षद हरिओम मिश्रा ने गरियागांव में कुछ लोगों द्वारा तालाब पाटने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत प्रेमनगर पुलिस से की। पार्षद का कहना है कि बृहस्पतिवार को पुलिस ने काम रुकवाकर तालाब पाट रहे लोगों को थाने बुला लिया। आरोप लगाया कि पुलिस के सामने ही उन्हें धमकी दी गई। कहा कि लोग तालाब को पाटकर प्लॉटिंग करने की कोशिश कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें