बताया जा रहा है कि हत्यारोपी पीछे की ओर से दीवार फांदकर अंदर आया था। इसके बाद छात्रा को गोली मार दी। गोली लगने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी के भाग निकला।
पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारण और आरोपी की पहचान को लेकर पुलिस पड़ताल कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। एसएसपी विकास कुमार के मुताबिक मुताबिक आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।