फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पुलिस चौकी के पास छात्रा से छेड़छाड़, दुपट्टा खींचकर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नई बस्ती पुलिस चौकी से महज सौ कदम आगे पैदल जा रही एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई। बाइक सवार युवक छात्रा का दुपट्टा खींचकर पंचवटी कालोनी की तरफ भाग गए । छात्रा ने काफी शोर मचाया लेकिन जब तक लोग जुटे बाइक सवार दूर जा चुके थे। इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन



सीपरी बाजार के रस बिहार चौराहे के पास रहने वाली एक बाइस साल की युवती की ननिहाल पठौरिया इलाके में है। वह बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। पीड़िता के मुताबिक रविवार रात करीब आठ बजे वह ननिहाल जा रही थी। पठौरिया मोड़ पर ऑटो से उतरकर वह पैदल पठौरिया की तरफ जा रही थी। जैसे ही वह नई बस्ती पुलिस चौकी से कुछ कदम आगे बढ़ी पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। उसी बीच अचानक पीछे बैठे बदमाश ने उसका दुपट्टा खींच लिया। इसके बाद तेज रफ्तार से दोनों आगे पंचवटी की ओर भाग निकले। घबराई युवती वहीं बैठकर रोने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने जब युवती से पूछा तब उसने आपबीती बताई। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी नई बस्ती चौकी इंचार्ज नीतिश भारद्वाज फिल्टर रोड रेल क्राॅसिंग के पास खड़े थे। बदमाश उधर से ही आगे भाग निकले लेकिन, पुलिस बदमाशों को पकड़ नहीं सकी। उधर, सूचना मिलने पर पीड़िता के परिजन भी वहां पहुंंच गए। रोती-बिखलती पीड़िता को परिजन अपने साथ घर ले गए।
कागजों में ही दौड़ रहा एंटी रोमियो स्क्वायड
योगी सरकार ने एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया और शोहदों के खिलाफ अभियान चलाने को कहा था लेकिन, पुलिस अफसरों ने शासन के इस निर्देश को फाइलों में ही दबा दिया। जनपद के किसी भी कन्या विद्यालय समेत चौराहों पर एंटी रोमियो स्क्वायड दस्ता नजर नहीं आता है हालांकि कागजों में भी एंटी रोमियो को थाने स्तर पर गठित मिशन शक्ति प्रोग्राम से जोड़ दिया गया है। इस वजह से इनका अधिकांश समय थानों के विविध कार्य में खप जाता है।
विज्ञापन


कम नहीं हो रहीं छेड़खानी की घटनाएं
छेड़खानी की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। थानों में जितने मामले दर्ज हुए उससे कई गुना अधिक छेड़खानी की घटनाएं रोजाना सड़कों पर हो रही हैं। पीड़िताएं अपमान का घूंट पीकर चुप रह जाती हैं। कहने को महिला उत्पीड़न रोकने को पुलिस ने मिशन शक्ति जैसे अभियान चलाए हुए हैं लेकिन, इनसे भी महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं। सबसे अधिक सड़क एवं बाजार में महिलाओं संग छेड़खानी की घटनाएं हो रही हैं। वहीं, जनपद के 26 थानों में छेड़खानी के 350 से अधिक मामले अभी तक लंबित हैं। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि छेड़खानी जैसे मामलों की रोकथाम के लिए एंटी रोमियो टीम लगाई गई है हालांकि इनकी कार्रवाई के बारे में वह भी नहीं बता सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें