झांसी। राजस्थान में चल रहे गुर्जर आंदोलन ने ट्रेनों का रास्ता बदल दिया है। करीब सात ट्रेनें झांसी से होकर गुजरेंगीं। इसके चलते ट्रैक पर ट्रैफिक बढ़ेगा। राजस्थान में चल रहे गुर्जर आंदोलन के चलते रेलवे को लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। रेलवे ने कोटा रूट की कई ट्रेनों को निरस्त किया है। इसके अलावा कई ट्रेनें मथुरा-झांसी-बीना-नागदा के रास्ते अपने गंतव्य को जाएंगीं। रेलवे ने नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल एसी स्पेशल, मडगांव-नई दिल्ली कोविड एसी स्पेशल, स्वर्ण मंदिर मेल, पश्चिम कोविड सुपरफास्ट स्पेशल, अगस्त क्रांति राजधानी स्पेशल, तिरुवनंतपुरम सेंट्रल कोविड स्पेशल, पुणे-हजरत निजामुद्दीन एसी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन झांसी के रास्ते होकर गुजरेंगीं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेनों का ठहराव झांसी स्टेशन पर होगा। लेकिन यहां से यात्री ट्रेनों सफर नहीं कर पाएंगे।