फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो महिलाओं को बताया जिम्मेदार, डर से आरोपी महिला ने भी खाया जहर

Mon, 04 Jan 2021 02:18 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
ललितपुर जिले के मड़ावरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने शनिवार शाम घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उसने सुसाइड नोट में गांव की दो महिलाओं को मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि दोनों महिलाएं उसकी बेटी को खेत में ले गईं, जहां उसके साथ दो लड़कों ने दुष्कर्म किया। वीडियो भी बनाया। 
विज्ञापन


उधर, इस घटना में अपना नाम आने पर आरोपी एक महिला ने भी जहर खा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। छात्रा के माता- पिता हरियाणा के सोनीपत में काम करते हैं। गांव में भाई-भाभी के साथ परिवार के लोग रहते हैं। 

शनिवार शाम छात्रा का बड़ा भाई मजदूरी के लिए गया था। भाभी खेत में गई थी। छोटा भाई बाहर मोहल्ले में था। घर में छोटे-छोटे भतीजे ही थे। इसी दौरान युवती ने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। शाम करीब पौने पांच बजे उसका छोटा भाई घर पहुंचा तो बहन को फांसी पर लटका देखा। 
विज्ञापन


भाई ने शोर मचाया तो गांव के कई लोग इकट्ठा हो गए। बड़ा भाई भी भागा-भागा घर आया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को फंदे से उतारा। तलाशी में छात्रा के स्वेटर की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें पड़ोस की दो महिलाओं के नाम लिखे थे। यह भी लिखा था कि वह इन महिलाओं की वजह से जान दे रही है। 

उधर, बेटी की मौत की खबर सुनकर सोनीपत से उसके माता-पिता भी गांव पहुंच गए। छात्रा के पिता ने बताया कि घर पहुंचकर जानकारी की तो पता चला कि सुसाइड नोट में जिन दो महिलाओं के नाम लिखे हैं वे उसकी पुत्री को बीते रोज एक खेत में ले गईं थीं। वहां दो युवकों ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बनाई, जिसकी चर्चा गांव में हो गई। 

इसी वजह से उसकी बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने इस मामले में जांच की। उधर, छात्रा की मौत के बाद पुलिस कार्रवाई के डर से दो महिलाओं में से एक ने रविवार दोपहर जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें