फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी ने क्यों लगाया मौत को गले?: शादी से 48 घंटे पहले युवती ने फंदा लगाकर दी जान, परिवार में छाया मातम

Sat, 13 Jul 2024 04:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक युवती ने शादी से पहले मौत को लगे लगा लिया। बरात मध्य प्रदेश के कटनी से आने वाली थी। युवती शादी 15 जुलाई को होनी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के दो दिन पूर्व एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जिससे शादी के घर मे मातम छा गया।  कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी मिनी जैन (32) पुत्री प्रादुम्म जैन  की शादी 15 जुलाई मध्यप्रदेश के जिला कटनी निवासी युवक से होनी थी। घर मे शादी की तैयारी चल रही थी। 

विज्ञापन


रविवार की सुबह बस से कटनी जाने की तैयारी कर रहे थे। घर पर मेंहमान भी आ चुके थे। इससे पूर्व शनिवार की दोपहर मिनी अपने कमरे मे चली गई। 15-20 मिनिट तक जब वह कमरे से बाहर नही निकली तो परिजनों ने आवाज दी। लेकिन उत्तर नही मिला। 

परिजनों ने अन्य रिश्तेदारों की मदद से दरवाजा खोला औयर अंदर पहुंचे तो यहां मिनी फंदे पर लटक रही थी।आनन फानन परिजन मिनी को जिला अस्पताल लाये।चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शादी से पूर्व युवती के फांसी लगाकर जान देने से विवाह के घर मे खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों ने कारण अज्ञात बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें