फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: मंगेतर के घर युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मृतक के पास मिले दो मोबाइल फोन

Tue, 29 Jun 2021 11:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

छनियापुरा निवासी श्यामसुंदर राय के पुत्र सनी राय कानपुर-ग्वालियर बाईपास से सटी अंसल कॉलोनी में किराये के फ्लैट में रहते हैं। उनकी शादी आगरा के मुरली नगर निवासी रिया (24) से तय हुई थी। सोमवार को सनी के भाई हनी का जन्मदिन था, जिसमें शामिल होने के लिए रिया भी आई हुई थी। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। एक युवती ने मंगेतर के घर पहुंचकर फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

छनियापुरा निवासी श्यामसुंदर राय के पुत्र सनी राय कानपुर-ग्वालियर बाईपास से सटी अंसल कॉलोनी में किराये के फ्लैट में रहते हैं। उनकी शादी आगरा के मुरली नगर निवासी रिया (24) से तय हुई थी। सोमवार को सनी के भाई हनी का जन्मदिन था, जिसमें शामिल होने के लिए रिया भी आई हुई थी। 

रात में रिया फ्लैट में सनी के साथ रुकी थी। सुबह सनी किसी काम से घर से बाहर चला गया था। दोपहर में वो लौटा तो रिया पंखे के सहारे फंदे पर लटकी मिली। जानकारी होने थाना नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि सनी और रिया रिलेशनशिप में थे। 
विज्ञापन

रिया अक्सर सनी के पास आया करती थी। पुलिस को रिया के पास से कोई सुसाइट नोट नहीं मिला। दो फोन मिले हैं। इनमें से एक खराब है, जबकि दूसरे फोन का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। 

एसपी सिटी विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और भी स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस ने रिया की मृत्यु की सूचना उसके परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें