फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनघोर घटा छाई, पर बूंदाबांदी ही आई

Thu, 12 Jul 2018 01:08 AM IST
amarujala
विज्ञापन
rain, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
बुधवार की सुबह से ही बादलों की लुकाछिपी चलती रही। दिन में तीन बजते- बजते आसमान में घने बादल छा गए। ऐसा लगा कि अब अच्छी बरसात होने वाली है, लेकिन घटा छाई रही और बूंदाबांदी ही हुई। इससे बरसात की आस लगाए बैठे लोगों में मायूसी छा गई। हालांकि, बूंदाबांदी होने की वजह से उमस से जरूर राहत मिल गई।
विज्ञापन

मौसम के मिजाज में बुधवार को कुछ नरमी आई। सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा जमाया, जिससे बारिश की उम्मीद जागी, लेकिन हर बार की तरह इस बार फिर बूंदाबांदी के साथ बदरा चले गए। शाम चार बजे के बाद करीब एक घंटे हुई बूंदाबांदी से लोगों को राहत मिली। अच्छी व तेज बरसात नहीं होने से लोगों को मायूस होना पड़ा।
उधर, बादल छाए रहने से मौसम में हुए बदलाव से पारा में मामूली गिरावट आई । पारा 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बावजूद उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली। अच्छी बरसात नहीं होने से लोगों को मायूस होना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने आज बृहस्पतिवार को अच्छी बरसात की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें