फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी गति से चल रहा जीजीआईसी में काम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में स्मार्ट सिटी के तहत सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) की 21.50 करोड़ रुपये से सूरत बदली जाएगी। योजना के तहत इंटर कॉलेज में काम शुरू कर दिया गया। बुधवार को स्मार्ट सिटी के सीईओ और नगर आयुक्त अवनीश राय ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। वहां धीमी गति से काम होते मिला।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के तहत सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में नई इमारत तैयार की जा रही है। काम शुरू होने के बाद जीजीआईसी परिसर में बने छात्रावास को ढहा दिया गया है। बुधवार को जीजीआईसी पहुंचे नगर आयुक्त अवनीश राय ने धीमी गति से चल रहे काम की रफ्तार तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर हाल में छह सितंबर 2021 तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। इसके बाद उन्होंने बिजौली में बने फीकल स्लज प्लांट का निरीक्षण किया। यहां पर फीकल स्लज लेकर आने वाली सक्शन मशीन का ब्योरा रजिस्टर पर अपडेट रखने के लिए कहा गया। नगर आयुक्त ने ओरछा मार्ग पर चल रहे सफाई कार्य का भी निरीक्षण किया। यहां पर सफाई कार्य चल रहा था। नगर आयुक्त ने हर हाल में शनिवार तक मार्ग पर लगे कूड़े के ढेरों को हटाने के लिए कहा। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, पीएमसी के श्रीपद इंद्रापुरकर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनीत कुमार व जोनल सेनेटरी आफिसर रविचंद्र निरंजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें