फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ली शपथ, मतदान करेंगे और करवाएंगे हम

विज्ञापन
voter - फोटो : demo
विज्ञापन
शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ‘कोई वोटर छूटे नहीं’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को मतदान की शपथ दिलाई गई। साथ ही निर्वाचन में सहभागिता कार्य में उत्कृष्ट योगदान करने वालों का सम्मान हुआ।
विज्ञापन

पैरा मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी, युवा वोटर, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव ने कहा कि मतदान रूपी महायज्ञ में वोट रूपी आहुति जरूर डालें। स्वयं जागरूक बने और दूसरों को भी प्रेरित करें। अपने वोट की ताकत पहचाने और उसका उपयोग करें। कार्यक्रम की थीम ‘कोई वोटर छूटे नहीं’ है। इसे सभी आत्मसात करें। इस दौरान मंडलायुक्त ने उपस्थित जनों को मतदान की शपथ दिलाई।
डीएम शिवसहाय अवस्थी ने कहा कि जो अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करते, उन्हें शिकायत करने का अधिकार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वोट डालने जाएं और अपना कर्तव्य निभाएं। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में अपने नाम और विवरण की जानकारी करने के लिए टोल फ्री नंबर 1950 की शुरुआत की है। लोग इसका लाभ उठाएं। बच्चों से कहा कि वे अपने अभिभावकों को बूथ तक अवश्य ले जाएं और मतदान कराएं। एडीएम हरीशंकर ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य है कि कोई पात्र मतदान से छूटे नहीं और अपात्र शामिल न हों।
विज्ञापन

साथ ही निर्वाचन में उत्कृष्ट योगदान पर सूचना कार्यालय के प्रचार प्रसार सहायक अतुल दीक्षित, नागरिक सुरक्षा संगठन की प्रगति शर्मा समेत अधिकारी, कर्मचारी, प्रधानाचार्य और शिक्षक सम्मानित किए गए। कार्यक्रम में लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। नवोदय विद्यालय बरुआसागर और राजकीय हाईस्कूल भोजला के बच्चों ने लघु नाटिका प्रस्तुत की, जिसके जरिए मतदान का संदेश दिया गया।
इस मौके पर अपर आयुक्त त्रिभुवन विश्वकर्मा, सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे, एसीएम एके सिंह, डीआईओएस डॉ. एनके पांडेय, डॉ. एनएस सेंगर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरुप सिंह पटेल, आसेंद्र देवलिया मौजूद रहे। संचालन डॉ. नीति शास्त्री ने किया।

यहां भी ली गई शपथ
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मंडलायुक्त कार्यालय, जिलाधिकारी कार्यालय, विकास भवन सहित अन्य समस्त कार्यालयों में कार्यालयाध्यक्षों द्वारा कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई। वहीं, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में कुलसचिव रामप्रकाश ने शिक्षकों व कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई। इस मौके पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. देवेश निगम, प्रो. प्रतीक अग्रवाल, डॉ. जितेंद्र प्रताप, डॉ. काव्या दुबे, डॉ. यतींद्र मिश्रा मौजूद रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने लघु नाटिका प्रस्तुत की। उधर, सीएमओ डॉ. सुशील प्रकाश ने कार्यालय में मतदान की शपथ दिलाई। आर्यकन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अंजू दत्त ने शपथ दिलाई।

मतदाता जागरूकता रैली निकाली
बिपिन बिहारी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली कॉलेज से शुरू होकर गोविंद चौराहा होते हुए इलाइट पहुंची। यहां मानव श्रृंखला बनाई गई। इस दौरान प्राचार्य डॉ. एमएम पांडेय ने शपथ दिलाई। इस मौके पर डॉ. एसपी गुप्ता, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. एपी सिंह, शिखा गुप्ता मौजूद रहे। उधर, इलाइट चौराहा से रैली निकाली गई, जिसे डीएम शिवसहाय अवस्थी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में डीपीएस स्कूल का बैंड आगे आगे चल रहा था। पीछे थे स्टेडियम के खिलाड़ी। रैली के स्टेडियम पहुंचने पर मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजीव सरावगी, नागेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बीयू में नव मतदाता अभियान चलाया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री प्रवीण लखेरा, जिला संयोजक मनेंद्र सिंह, रुद्र  प्रताप बुंदेला, सत्या चौधरी, दीपेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें