फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयोगशालाएं दुरुस्त करवाएं, वरना कड़ी कार्रवाई

Fri, 25 Nov 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
exam, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
जनपद में बोर्ड परीक्षा की तैयारियां जोरों पर है। प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां बोर्ड द्वारा घोषित कर दी गई है। जो 22 दिसंबर से छह जनवरी तक होगी। प्रयोगात्मक परीक्षा बेहतर तरीके से हो, इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों से प्रयोगशालाओं (लैब) को दुरस्त करने को कहा है। ऐसा न होने पर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और बोर्ड को रिपोर्ट दी जाएगी।   
विज्ञापन

  जिला विद्यालय निरीक्षक डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि पिछले दिनों निरीक्षण में उन्हें कई विद्यालयों में विज्ञान लैब ठीक हालत में नहीं मिले थे। ऐसे में सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश है कि वह अपने विद्यालयों की लैबों में उपकरण, कैमीकल और अन्य सभी संसाधन उपलब्ध कराए। विज्ञान फंड से कैमीकल, उपकरण खरीदे। ताकि परीक्षार्थियों और परीक्षक को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। उनके अनुसार हाईस्कूल क ी प्रयोगात्मक परीक्षा विद्यालय स्तर पर होगी। इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा बोर्ड के नियुक्त परीक्षक आकर लेंगे। जल्द ही परीक्षकों और प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की सूचना जारी हो जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा में प्रतिभागी विद्यार्थियों की संख्या, लैब की स्थिति आदि पर रिपोर्ट परीक्षक और उनके द्वारा बोर्ड को दी जाएगी। भौतिक, रसायन, जीव, भूगोल, संगीत, गृह विज्ञान, कृषि आदि विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें