ग्राम पंचायत बसारी ग्राम चौपाल लगाकर योजनाओं की दी गई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगरा। विकासखण्ड बंगरा की ग्राम पंचायत बसारी में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सहायक विकास अधिकारी (सांख्यिकी) ने की। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों को फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। बताया कि अधिक से अधिक लोग अपनी फार्मर रजिस्ट्री और फैमिली आईडी ऑनलाइन बनवा लें ताकि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। प्रधानमंत्री आवास सर्वे के संबंध में भी पात्रता एवं अपात्रता के संबंध में ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में उपस्थित पशुपालन विभाग विकासखंड बगरा से उदित राजपूत द्वारा पशुओं के नस्ल सुधार एवं रोगों के संबंध में बचाओ घरेलू उपचार और टीकाकरण समय पर कराने और इलाज समय पर कराने के लिए जानकारियां दी गईं। कंपोजिट विद्यालय बसारी के प्रधान अध्यापक अमित कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत में एक प्राथमिक एक उच्च प्राथमिक विद्यालय है। उसमें 10 अध्यापकों की तैनाती है। विद्यालय में ड्रेस, जूता, मोजा, स्कूल बैग की धनराशि डीबीटी के माध्यम से कुल -267अभिभावकों में से 207 को प्राप्त हो चुकी है। अरविंद कुमार कुशवाहा (द्वितीय) ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन, रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। ग्राम चौपाल में प्रधान बसारी पूरनलाल ग्राम, सहायक विकास अधिकारी (सांख्यिकी) संतोष कुमार, अरविंद कुमार कुशवाहा (द्वितीय) ग्राम पंचायत अधिकारी, पशुपालन विभाग उदित राजपूत, अमित कुमार सिंह प्र. अ., अभय कुमार, स. अ.कंपोजिट विद्यालय बसारी आदि लोग ग्राम चौपाल में उपस्थित रहे। संवाद