फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते एलईडी बल्ब और ट्यूबलाइट पाकर चमके चेहरे

Sat, 15 Apr 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
led bulb - फोटो : demo
विज्ञापन
प्रदेश में शुक्रवार से उजाला के तहत केंद्र और राज्य सरकार के बीच बिजली को लेकर हुए महत्वपूर्ण करार के बाद किफायती दामों में एलईडी बल्ब और ट्यूब लाइटों का बिकना शुरू हो गया। महानगर में पहले दिन 2584 बल्ब और 117 ट्यूब लाइटें बिकीं। इस दौरान सबस्टेशनों के काउंटरों पर दिनभर भीड़ रही। पंखे शनिवार से बेचे जाएंगे।
विज्ञापन

 शुक्रवार से कम बिजली से चलने वाले पंखे, ट्यूबलाइट और एलईडी बल्ब उपभोक्ताओं को मिलना शुरू हो गए। तीन साल की गारंटी पर बल्ब 60 और ट्यूब 230 रुपये की है। ढाई साल की गारंटी पर पंखा 1150 रुपये में बेचा जा रहा है। जनपद में उक्त उपकरण बेचने का ठेका अलंकित डिस्ट्रीब्यूशन एजेंसी को सौंपा गया है। शुक्रवार को यह उपकरण मुन्नालाल पावर हाउस, रानी महल, सीपरी बाजार, जेल चौराहा और हंसारी सबस्टेशनों पर आज से शुक्रवार को बेचे गए, जिन्हें लेने के लिए सुबह से लोगों की भीड़ लगी रही। हालांकि, काउंटरों के बाहर छाया की व्यवस्था न होने से उपभोक्ता धूप से बेहाल रहे। पहले दिन 2584 बल्ब, 117 ट्यूब लाइट और दो पंखे बिके। बाजार भाव से सस्ते उपकरण पाकर उपभोक्ता खुश दिखे। एजेंसी के डिस्ट्रीक कोआर्डिनेटर मुकेश दानी ने बताया कि शनिवार से पंखे भी उपलब्ध होंगे। एक आईडी लाना जरूरी है। सोमवार से ग्रामीण क्षेत्रों में भी इन उपकरणों की बिक्री शुरू हो जाएगी। 

मैंने चार बल्ब खरीदें। बाजार भाव से बहुत सस्ते है। जल्द ही में घर के पंखे भी बदल लूंगा। प्रदेश सरकार का यह कदम सराहनीय है। 
एसएच पांडे, सिविल लाइन। 

दूर से आना पड़ा 
आवास विकास काउंटर पर तीन दिन से उपकरण बेचने का बैनर लगा है, लेकिन अभी तक बिक्री शुरू नहीं हुई। इस कारण मुझे आवास विकास से मुन्नालाल तक उपकरण खरीदने आना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय सक्सेना, आवास विकास। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें