फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराने की दुकान का तोड़ा ताला, नकदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सुभाषगंज के तिलयानी बजरिया इलाके में बीती रात बदमाशों ने एक किराने की दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखी पूरी नकदी उड़ा दी। यह पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह दुकान का ताला टूटा देख दुकानदार के होश उड़ गए। भुक्तभोगी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली के तिलयानी बजरिया निवासी मुकेश जैन ने पुलिस को बताया कि घर के पास में ही उसकी जनरल मर्चेंट की दुकान है। बृहस्पतिवार रात दुकान बंद करके वह अपने घर चला गया। सुबह जब वह दुकान पहुंचा तो ताला टूटा पाया। गल्ले में करीब 20 हजार रुपये नकद रखे हुए थे। चोर पूरी नकदी उठा ले गए। दुकान का ताला टूटने की सूचना पर आसपास के दुकानदार भी वहां जमा हो गए। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने पर दुकान का ताला तोड़ते हुए तीन चोर दिखाई पड़े। रात करीब 12.40 मिनट पर दुकान का ताला तोड़कर चोर भीतर घुसे और करीब 1.09 मिनट पर दुकान से बाहर निकलकर दूसरी दिशा में भाग गए। भुक्तभोगी ने फुटेज लेकर कोतवाली पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, कोतवाली इंस्पेक्टर देवेश शुक्ला के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों का हुलिया मालूम चल गया है। उनकी तलाश की जा रही है।
जुआ खेलते हुए पकड़े गए चार युवक
कोतवाली पुलिस ने सत्यनारायण मंदिर के पास से चार युवकों को जुआ खेलते हुए पकडह़ै। कोतवाली पुलिस के मुताबिक नीलेश वर्मा, बृज परिहार, मोहित रायकवार एवं ललित कुमार को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के दौरान पकड़ा गया। फड़ से 2100 रुपये नकद एवं चारों के पास से कुल 800 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने चारों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें