फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएचबी कोच से लैस होंगी गीता जयंती समेत तीन जोड़ी सवारी गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी रेल मंडल में गीता जयंती एक्सप्रेस समेत तीन जोड़ी गाड़ियों को नए एलएचबी कोच से लैस किया जाएगा। नए कोच लगने से लंबे सफर के यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

सवारी गाड़ियों में नीले रंग वाले पुराने आईसीएफ कोच की जगह लाल रंग वाले नए एलएचबी कोच लगाए जा रहे हैं। चरणबद्ध तरीके से यह काम कराया जा रहा है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस, सुशासन एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियों में नए कोच लगाए जा चुके हैं। अब गीता जयंती एक्सप्रेस, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस एवं झांसी-बांद्रा एक्सप्रेस में भी यह एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। रेल अफसरों के मुताबिक आधुनिक तकनीकी से बने होने के नाते इनका वजन कम होता है। इन कोच में सफर करने के दौरान यात्रियों को झटके नहीं लगते। सबसे बड़ा फायदा दुर्घटना होने की दशा में यह बोगियां एक दूसरे पर नहीं चढ़ती। अधिक रफ्तार में होने के बाद भी ब्रेक लगने पर ट्रेन 1200 मीटर के अंदर रूक जाएगी। डीआरएम आशुतोष का कहना है जल्द ही यह कोच इन गाड़ियों में लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें